
[ad_1]
ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 12 अप्रैल को राहु-केतु ने राशि परिवर्तन कर लिया है। राहु- केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। राहु- केतु के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु- केतु सिर्फ अशुभ फल देते हैं। राहु- केतु शुभ फल भी प्रदान करते हैं। राहु-केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। आइए जानते हैं राहु- केतु के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा।
वृष राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाए रखें। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
संबंधित खबरें
इन तारीखों में जन्मे लोग 17 अप्रैल तक रहेंगे दुख- दर्द से दूर, धन- लाभ के योग
मिथुन राशि- माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें।
कर्क राशि- माता की सेहत का ध्यान रखें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि- मन शांत तो रहेगा, पर आत्मविश्वास कम होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी बढ़ेंगे।
कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए मां-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।
17 अप्रैल तक का समय इन राशियों के लिए वरदान के समान, होगा लाभ ही लाभ
तुला राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। रहन- सहन अव्यवस्थित रहेगा। श्रम अधिक रहेगा।
वृश्चिक राशि- कारोबार में कोई नया निवेश हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी आ सकती है।
धनु राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद- विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोद प्राप्त होगा। वाहन सुख बढ़ेगा।
मकर राशि- आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे, परंतु अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें।कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास पूरा रहेगा, पर अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से भी बचें। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी।
अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोग 13 अप्रैल को मनाएंगे जश्न, खूब करेंगे तरक्की
मीन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
[ad_2]
Source link