
[ad_1]
Horoscope Tomorrow Rashifal 19 April 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 अप्रैल 2022 को मंगलवार है। मंगलवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन में हनुमान मंदिरों में जाकर लोग बजरंगबली की मूर्ति पर चोला चढ़ाते हैं और लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करते हैं। माना जाता है कि हनुमानजी की कृपा से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
संबंधित खबरें
मिथुन राशि- संयत रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर भी जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- मन शान्त रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। विवादों से बचें।
सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। आय यथावत रहेगी, परन्तु धनार्जन के अवसर मिलते रहेंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। लंबे समय से चले आ रहे विवादों का हल निकलने से राहत मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को कष्ट होगा।
धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी।
मकर राशि- मन शान्त रहेगा। फिर भी बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकता है।
कुंभ राशि- माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। आय में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।
[ad_2]
Source link